सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत हुई 70 मामले की सुनवाई
भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। निश्चय 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान- जीवन आसान के अंतर्गत शुक्रवार को लगभग 70 आमजनों के आवेदनों पर सुनवाई जिलाधिकारी भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा समीक्षा भवन में की गई। जिनमें लंबित पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे।
इस क्रम में सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थानों में एवं अन्य सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत अपने विभाग से संबंधित विषय पर आम जनों के शिकायतों की सुनवाई की। इस अवसर पर आमजनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा शौचालय की सुविधा भी सभी कार्यालय के समीप उपलब्ध कराई गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

