home page

मंदिर में चोरी के मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार

 | 
मंदिर में चोरी के मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार


भागलपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। एसडीपीओ टू राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी, छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में बीते 13 जुलाई को एसएसपी को सूचना प्राप्त हुआ कि नाथनगर थाना अन्तर्गत एक मंदिर से मुर्ति सहित चाँदी के आभूषण चोरी कर लिया गया है।

इस संबंध में अशोक कुमार सिंह पिता उपेन्द्र प्रसाद सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर नाथनगर थाना सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कि गई थी। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 भागलपुर, के नेतृत्व में डी०आई०यू० भागलपुर एवं एसटीएफ के साथ एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों कि गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया जा रहा था। इस क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी विश्वविद्यालय थानान्तर्गत साहेबगंज पिताम्बर चौक पास छिपे हुए है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी बिट्टु कुमार को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ के क्रम में बिट्टु कुमार के निशादेही पर बादल कुमार, राजू उर्फ अभय कुमार, छबिल कुमार, सोनु कुमार और अंजनी दूबे को इस कांड में चोरी किए गये चाँदी के आभूषणों एवं चोरी में प्रयुक्त सीएनजी टेम्पू के साथ विधिवत् गिरफ्तार कर इस संबंध में आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चाँदी का दो मुकूट, एक चाँदी का झाँप और सीएनजी टेम्पू बरामद किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर