home page

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत पाँच नाबालिगों का रेस्क्यू

 | 
ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत पाँच नाबालिगों का रेस्क्यू


भागलपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। बाल सुरक्षा एवं यात्री संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बरहरवा रेलवे स्टेशन पर “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत विशेष अभियान संचालित किया गया। यह अभियान मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मालदा आशीम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के स्टाफ द्वारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में गहन जांच की गई, जिसमें पाँच नाबालिग बालक असुरक्षित परिस्थिति में पाए गए। तत्परता दिखाते हुए सभी बालकों को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया। आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के उपरांत सभी रेस्क्यू किए गए नाबालिगों को आगे की देखभाल एवं वैधानिक कार्रवाई के लिए बाल संरक्षण मंथन बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर