home page

बगहा पुलिस के 52 पदाधिकारी को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर कराया पिपिंग सेरेमनी*

 | 
बगहा पुलिस के 52 पदाधिकारी को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर कराया पिपिंग सेरेमनी*


पश्चिम चम्पारण(बगहा),21सितम्बर(हि.स.)। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेश के आलोक में पुलिस जिला बगहा के 52 पुलिस पदाधिकारी को पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) से पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत हुए पदाधिकारी भी शामिल हैं।

पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा द्वारा प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर पिपिंग सेरेमनी संपन्न कराई गई। इस दौरान एसपी सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वरीय अधिकारियों ने पदोन्नत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, पारदर्शिता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए पुलिस पदाधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। सहकर्मियों एवं वरीय अधिकारियों ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

बगहा पुलिस परिवार ने सभी 52 पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, अनुशासित एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी