45 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं सात मामले
सीवान, 08 अगस्त (हि.स.)। अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी स्वर्गीय बच्चा शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ शराब से संबंधित पहले से सात मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान बसंतपुर थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की गयी।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बसंतपुर थाना में वर्ष 2020 से 2025 के बीच कुल सात मामले दर्ज हैं। इनमें बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आराेपित पर बसंतपुर थाना में कई मामले दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

