3 मई से बरौनी में आयोजित 17 बिहार बटालियन एनसीसी के 35 कैडेट्स भाग लेगें
सहरसा, 29 अप्रैल (हि.स.)। 3 मई से बरौनी में आयोजित 17 बिहार बटालियन एन सी सी सहरसा के द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर तीन में मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के 35 एनसीसी छात्र छात्रा कैडेट भाग लेंगे।
एन.सी.सी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने बताया इस शिविर में विशेष रूप से थल सेना कैंप टीएससी के लिए चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कैडेट्स को उनकी दक्षता के आधार पर चुना जाएगा।
इस कैंप में मुख्यतः 7-8 प्रकार की कठिन प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित की जाती हैं, जो कैडेटों के शारीरिक और मानसिक कौशल का परीक्षण करती हैं।जिसके अंतर्गत फायरिंग, एडवांस फायरिंग, मानचित्र पढ़ना, जजिंगडिस्टेंस और फील्ड सिग्नल, हेल्थ और हाइजीन, टेंट पिचिंग, ड्रिल, लाइन एरिया के प्रतियोगिता का तैयारी किया जायेगा कैंप में कैडेट्स को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग औरसामाजिक कौशल के साथ-साथ अनुशासन और देशभक्ति का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो उन्हें सेना और अन्य क्षेत्रों में भविष्य के लिए तैयार करेगा।इस कैंप के लिए आज महाविद्यालय के 35 कैडट्स का चयन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

