31 बैंच में होगा विभिन्न मामलों एवं वाद विवादों का निपटारा
भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर रंजीता कुमारी के द्वारा शुक्रवार को चेंबर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में व्यवहार न्यायालय भागलपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही नवगछिया एवं कहलगांव में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत द्वितीय का आयोजन किया जा रहा है।
इस बार के लोक अदालत में भागलपुर में 22, नवगछिया में 7 और कहलगांव में 2 बेंच बैठाने का निर्धारण हुआ है। 22 बेंच में से 5 चालान जरूरत पड़ने पर बेंच बढ़ाया जा सकते हैं। नवगछिया एवं कहलगांव को भी कहा गया है जरूरत पड़ने पर चालान की बेंच बढ़ाएं। इस बार चालान की बैंचे जिला स्कूल में बैठाए गए हैं।
जिला स्कूल में ही सारी व्यवस्था की गई है। वहां पर ट्रैफिक डिपार्टमेंट के सारे ऑफिसर रहेंगे एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारी भी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जा सके। अन्य बेचें कोर्ट कंपाउंड के केस देखेंगे। बिजली बिल, बैंक रिलेटेड तथा अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

