home page

हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पूजनोत्सव संपन्न

 | 
हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पूजनोत्सव संपन्न


भागलपुर, 28 मार्च (हि.स.)। श्री श्री 108 चमत्कारी हनुमान जी महाराज के पावन सानिध्य में रामनवमी के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर नयाबाजार में आयोजित दो दिवसीय भव्य पूजनोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की।

कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। दोपहर 3:00 बजे से 24 घंटे के अखंड रामनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो पूरी रात चलता रहा। सायं मे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। दूसरे दिन 28 मार्च (शनिवार) को दोपहर 3:00 बजे अखंड रामनाम संकीर्तन का विधिवत समापन किया गया। इसके बाद सायं 6:00 बजे कुमारी कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। सायं 7:00 बजे से भंडारा शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से राकेश कुमार ओझा, अनूप कुमार, पवन बजाज, पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष (महानगर) संजय साह, वरुण सिंह, मुकुल सिंह, मनीष कुमार, बबलू चौधरी, प्रेम चौधरी, सुभाष रजक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सक्रिय योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर