सारण में अवैध हथियार और शराब के साथ 29 गिरफ्तार
| Jun 26, 2026, 18:11 IST
सारण, 26 जून (हि.स.)। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटों में 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नौ वारंटी, शराब कारोबार के पांच, शराब सेवन के तीन, हत्या के प्रयास के छ: , आर्म्स एक्ट के एक, अपहरण के एक, पोक्सो एक्ट के दो और अन्य मामलों के दो अभियुक्त शामिल हैं।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टा, बाइस जिंदा कारतूस, एक बुलेट बेल्ट, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक अपहृता को बरामद किया। साथ ही 146.1 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। यातायात नियम उल्लंघन मामले में 30 वाहनों से 65,500 रुपए का अर्थदण्ड वसूला है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

