home page

खैरा में पान दुकान सेगांजा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

 | 
खैरा में पान दुकान सेगांजा बरामद, एक युवक गिरफ्तार


सारण, 24 जुलाई (हि.स.)। खैरा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23.36 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कृष्णा चौक स्थित एक पान दुकान में छापेमारी की।

अंचलाधिकारी सदर की उपस्थिति में की गई विधिवत तलाशी के दौरान मौके से गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लोहा टोला, खैरा निवासी मंगनी राय के पुत्र शंभु राय के रूप में हुई है। इस मामले में खैरा थाना ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार