home page

सारण में 218 टीवी मरीजों को 6 माह तक मिलेगा पोषण की टोकरी

 | 
सारण में 218 टीवी मरीजों को 6 माह तक मिलेगा पोषण की टोकरी


सारण में 218 टीवी मरीजों को 6 माह तक मिलेगा पोषण की टोकरी


सारण में 218 टीवी मरीजों को 6 माह तक मिलेगा पोषण की टोकरी


सारण, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने समाहरणालय सभागार में निक्षय मित्र योजना कार्यक्रम का किया आयोजन। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्वयं आगे बढ़कर पांच टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पहले महीने का फूड बास्केट सौंपा।

इस मुहिम से प्रेरित होकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सकों और अधिकारियों ने 200 से अधिक मरीजों के पोषण की जिम्मेदारी उठाई। कार्यक्रम में कुल 218 मरीजों को गोद लिया गया, जिन्हें लगातार छह महीने तक हर माह पौष्टिक आहार फूड बास्केट दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी केवल दवा से नहीं, बल्कि बेहतर पोषण और सामाजिक सहयोग से ठीक होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन टीबी मरीजों के राशन कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाएं। जिले में टीबी स्क्रीनिंग अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समाज के सक्षम लोगों से निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार