21 लीटर चुलाई शराब के साथ पांच कारोबारी गिरफ्तार
बेतिया, 31 मई (हि.स.)। बेतिय पुलिस जिला के मझौलिया पुलिस ने रविवार के दिन विभिन्न कांडो में आरोपित पांच शराब कारोबारियों को कुल 21 लीटर चुलाई शराब के साथ मध निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज
एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि कांड संख्या 476/26 के नामजद अभियुक्त हरपुर गावं निवासी झगरू पासवान (61) वर्ष को चार लीटर चुलाई शराब के साथ तथा कांड संख्या 477/26 के नामजद अभियुक्त संजय महतो, मन्देश राम, नारद यादव तीनों साकिम बखरिया को 17 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावे शराब के एक और धंधेबाज लालसरैया सेंटर बाजार निवासी संतोष पासवान को गिरफ्तार किया गया।एसएचओ ने बताया कि सबों का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।उन्होंने बताया कि शराब और नशेड़ियों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

