home page

140 मतों के अंतर से रविन्द्र कुमार बने जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव पदाधिकारी

 | 

सुपौल, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिला विधिज्ञ संघ के आगामी चुनाव को लेकर चुनाव पदाधिकारी का चयन कर लिया गया है। इस संबंध में जिला विधिज्ञ संघ की तदर्थ समिति के सचिव दीप नारायण भारती ने शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव पदाधिकारी के चयन के लिए हुए मतदान में कुल 434 मत डाले गए। इस चुनाव में अधिवक्ता रविन्द्र कुमार और अधिवक्ता रविशंकर मिश्र आमने-सामने थे।

मतगणना के बाद अधिवक्ता रविन्द्र कुमार को कुल 286 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता रविशंकर मिश्र को 146 मत मिले। वहीं दो मतों को अवैध घोषित कर दिया गया। इस प्रकार अधिवक्ता रविन्द्र कुमार ने 140 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव पदाधिकारी पद पर कब्जा जमाया। उनकी जीत की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखा गया और कई साथियों ने उन्हें बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र