home page

12 साल बेमिसाल, मंत्री ने साइकिल चलाकर पेट्रोल बचाने का दिया संदेश

 | 
12 साल बेमिसाल, मंत्री ने साइकिल चलाकर पेट्रोल बचाने का दिया संदेश


भागलपुर, 11 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक इं. शैलेंद्र ने बिहपुर और खरीक प्रखंड में साइिकल से पार्टी के पुराने और जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के बुर्जुग रिटायर्ड अधिकारी, शिक्षक, सैनिक और गणमान्य लोगों से मिलने उनके घर पहुंचे।

मंत्री के बिहपुर और खरीक मंडल भाजपा के कई नेता भी साइकिल से ही चल रहे थे। मंत्री इं.शैलेंद्र ने साइकिल को ना सिर्फ पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचाने के लिए बल्कि अपने शरीर और स्वास्थ्य को भी उत्तम रखने के लिए बेहद ही उपयोगी साधन बताया।

मंत्री ने लोगों ने लोगों से प्रखंड के गांव, बाजार, कार्यालय और स्कूल आदि जाने के लिए लोगों से बाइक की जगह साइकिल का उपयोग करने की अपील किया।

इधर नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम, महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, खरीक मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ओर बाल्मिकी मंडल ने बताया कि 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के निमित्त मंत्री इं. शैलेंद्र ने बुधवार को नारायणपुर प्रखंड में प्रवास किया। जबकि कल 13 जून को खरीक के भवनपुरा और 14 को मंत्री इं. शैलेंद्र बिहपुर में प्रवास करेगें। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्थानीय योग अभ्यास समूहों के सहयोग से मनाया जाएगा। वहीं 12 से 20 जून तक जन कल्याण शिविर, जिसमें पंजीकरण का विशेष ध्यान आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और वीबी-जी-राम जी योजनाओं पर रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर