home page

सुल्तानगंज पहुंचे पप्पू यादव, नप सभापति के परिजन से की मुलाकात

 | 
सुल्तानगंज पहुंचे पप्पू यादव, नप सभापति के परिजन से की मुलाकात


भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज के हत्याकांड में सभापति राज कुमार गुड्डू के निधन होने के 6 दिन बाद पुर्णिया के सांसद पप्पू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचे।

सबसे पहले उनके आवास के पास निजी कार्यालय पहुंचकर मृतक नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के तेलचीत्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फिर सांसद पप्पू यादव ने उनके परिजन से मुलाकात की। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने पुरी घटना को लेकर मृतक राज़ कुमार गुड्डू के माता, पत्नी और सहयोगियों से जानकारी ली। सांसद पप्पू यादव ने पुरी घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सुल्तानगंज पहले से ही अपराधियों का राज रहा है।

सरकार अपराधियों का साथ दे रही है और वायरल फोटो में लोजपा नेता, भाजपा नेता, जदयू नेता के साथ अपराधियों का फोटो सामने देखा जा रहा है। सांसद ने कहा कि ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्पीडी ट्रायल चलाते हुए फांसी की सजा देनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर