home page

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 | 
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


सुपौल, 28 अगस्त (हि.स.)। जिलेभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं और उनकी आरती उतारकर मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी रौनक रही। विभिन्न दुकानों पर आकर्षक और रंग-बिरंगी राखियों की बिक्री हुई। बच्चों से लेकर युवतियों और महिलाओं तक में राखी खरीदने को लेकर उत्साह देखा गया। कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि दूर रहने वाले भाई भी बहनों के पास राखी बंधवाने पहुंचे। इससे परिवारों में लंबे समय बाद एक साथ मिलने और खुशियां साझा करने का माहौल बना रहा।

पर्व के अवसर पर बहनों ने पूजा की थाली सजाकर उसमें रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखी। इसके बाद भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को मिठाई खिलाकर उपहार दिए और उनकी रक्षा का वचन दिया। कई परिवारों में पारंपरिक पकवान भी बनाए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र