home page

पूर्णिया कॉलेज एरिया में मुठभेड़ के बाद पांच आरोपित गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

 | 
पूर्णिया कॉलेज एरिया में मुठभेड़ के बाद पांच आरोपित गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद


पूर्णिया कॉलेज एरिया में मुठभेड़ के बाद पांच आरोपित गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद


पूर्णिया, 30 मार्च (हि.स.)। पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने केंहाट थाना क्षेत्र के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मकान में छिपे पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के पहुंचते ही अंदर मौजूद लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपित भागने लगे, जिनमें से पांच को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि कुछ अन्य फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपिताें में सिंधु सिंह उर्फ सिंटू सिंह (सरसी, पूर्णिया), रूपेश कुमार यादव (लतरा, भागलपुर), मुकेश सिंह (मेरसरसी, कासगंज, उत्तर प्रदेश), नरसिंह (अकबरपुर, एटा, उत्तर प्रदेश) और शुभम कुमार (चंदवा, कटिहार) शामिल है।

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीती रात की कार्रवाई के दौरान मौके से एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, पांच मोबाइल फोन, दो राइफल, 53 जिंदा कारतूस, दो राइफल के लाइसेंस तथा दो खोखा बरामद किए गए हैं।

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह