home page

पुष्प मित्र प्रतियोगिता का आयोजन

 | 
पुष्प मित्र प्रतियोगिता का आयोजन


भागलपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। भागलपुर के एक होटल में सोमवार को पुष्प मित्र की 38वीं वार्षिक प्रतियोगिता सह सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें प्रतिभागियों के द्वारा फूलों की कई प्रदर्शनी लगाए गए। इसमें करीब 80 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। फूलों की क्वालिटी एवं सुंदरता पर पुरस्कार निर्धारित किये गए।

उल्लेखनीय है कि यहाँ फूलों की जैसे गैछा, पिदुनिया, पंजी, गुलाब, इमोथेंस, महलिया, समेत कई भेयरायटी देखने को मिली। प्रदर्शनी में सब्जियों एवं फलों के भी कई पौधे रखे गए थे। वहीँ डॉ हेम शंकर शर्मा एवं इस संस्था की अध्यक्ष डॉ सुजाता शर्मा ने बताया कि हर साल यह संस्था आगे बढ़ रहा है और लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे है। यही हमारा उद्देश्य भी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर