home page

जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता का दिया संदेश, मनाया गया जल-जीवन-हरियाली दिवस

 | 
जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता का दिया संदेश, मनाया गया जल-जीवन-हरियाली दिवस


जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता का दिया संदेश, मनाया गया जल-जीवन-हरियाली दिवस


सुपौल, 03 नवंबर (हि.स.)। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस का वाणिज्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान जल संचयन, वर्षा जल संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार, पौधारोपण और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि जल और हरित संसाधनों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर डीआरडीए के निदेशक (एनईपी) अनित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (विकसित भारत-जी राम जी) कृष्ण कांत सिंह, मत्स्य विकास पदाधिकारी शक्ति रंजन, पंचायती राज के प्रतिनिधि, डीआरडीए के तकनीकी सहायक वरुण देव राय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र