गरीब बस्तियों में शिक्षा-सेहत की मुहिम: समता ग्रामीण विकास की बैठक में बनी भावी कार्य योजना
कटिहार, 12 अप्रैल (हि.स.)। शहर के दुर्गास्थान स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को सामाजिक संगठन समता ग्रामीण विकास की कार्यकारिणी समिति की बैठक एवं आम सभा आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार विश्वास ने की।
बैठक में सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कुमार मंडल ने वार्षिक प्रतिवेदन व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्था गरीब बस्तियों, खासकर SC-ST टोलों में कुपोषित बच्चों को मुफ्त दूध वितरण कर रही है। साथ ही बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा भी दी जा रही है। राज्य में संगठन द्वारा छह पोषण पुनर्वास केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।
श्री मंडल ने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर काम कर रही है। आने वाले वर्षों में जन सरोकार के मुद्दों पर चरणबद्ध कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में समता ग्रामीण विकास कटिहार के अलावा अन्य जिलों व पूरे राज्य में गरीब-वंचित वर्ग के अधिकारों व समग्र विकास के लिए काम कर रही है।
बैठक में अध्यक्ष ललित कुमार विश्वास, सचिव किशोर कुमार मंडल, अम्बिका प्रसाद मंडल, भागीरथ राय, लीला देवी, ममता मरांडी, कर्नल अनंत कुमार, अरविंद गौतम, डॉ कुमार शंभू नाथ, मनोज कुमार मंडल, सद्दाम हुसैन, चन्दन कुमार, सुजन कुमार, सुमित चौधरी, सरोज कुमार, अनूज कुमार मंडल, गरिमा भारती समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

