home page

ई रिक्शा से 129 लीटर विदेशी शराब बरामद,कारोबारी की पहचान में जुटी पुलिस

 | 
ई रिक्शा से 129 लीटर विदेशी शराब बरामद,कारोबारी की पहचान में जुटी पुलिस


पूर्वी चंपारण,06 मई (हि.स.)। जिले के संग्रामपुर थाना की पुलिस ने अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ 74 के किनारे मंगलापुर से ई रिक्सा चार्जिंग सेंटर व गैरेज से ई-रिक्शा पर लदी 129 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।

थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि शराब की खेप ई रिक्शा पर लादकर कहीं सप्लाई करने की तैयारी थी। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ई रिक्शा पर लदी शराब को बरामद कर लिया गया । ई रिक्शा और शराब को जप्त कर मामले की जांच की जा रही है ।वहीं शराब कारोबारी की पहचान कर प्राथमिक दर्ज कर करवाई की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार