हाफलोंग में विवेकानंद विद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन
हाफलोंग, 05 मार्च (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुरुवार को डिमा हसाओ जिले के बोड़ो हाफलोंग में विवेकानंद विद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर के नवनिर्मित स्कूल भवनों का उद्घाटन किया। विवेकानंद विद्यालय का भवन नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वित्तीय सहायता से बनाया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों में आधुनिक शैक्षिक ढांचे का निर्माण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला कुमुद देवी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री नंदिता गार्लोसा, एनसी हिल्स स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

