home page

सिलचर नगर निगम चुनाव के दिन 3 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश

 | 

गुवाहाटी, 23 सितंबर (हि.स.)। सिलचर नगर निगम के चुनाव को देखते हुए 3 अक्टूबर (शनिवार) को नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सिलचर नगर निगम का चुनाव 3 अक्टूबर को होगा।

राज्यपाल की मंजूरी से जारी अधिसूचना के अनुसार, सिलचर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी राज्य सरकार के कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान 3 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

इसके अलावा, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 तथा भारत सरकार के गृह मंत्रालय की 8 जून, 1957 की अधिसूचना के तहत नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी वित्तीय संस्थान भी उक्त दिन बंद रहेंगे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह सार्वजनिक अवकाश केवल सिलचर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश