साहित्यकार सीतानाथ ब्रह्मचौधरी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया याद
| Nov 23, 2026, 09:37 IST
गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। असम के विशिष्ट साहित्यकार सीतानाथ ब्रह्मचौधरी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि असमिया साहित्य जगत के विशिष्ट साहित्यकार, शिक्षाविद् तथा समाजसेवी सीतानाथ ब्रह्मचौधुरी की पुण्यतिथि पर उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि साहित्य, शिक्षा और समाज जीवन में सीतानाथ का अद्वितीय योगदान हमारे लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी रचनाएं और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।
ऐसे महान व्यक्तित्व को सस्नेह नमन।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

