राज्यव्यापी अभियान के तहत 472.51 करोड़ के मादक पदार्थ किए जाएंगे नष्ट
| Jul 12, 2026, 13:21 IST
गुवाहाटी, 12 जुलाई (हि.स.)। असम में राज्यव्यापी अभियान के तहत जब्त किए गए 472.51 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा। यह अभियान राज्य सरकार के नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा इस अवसर पर नलबाड़ी स्थित 14वीं असम पुलिस बटालियन परिसर में आयोजित मादक पदार्थ विनष्टीकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार नशा मुक्त असम के अपने संकल्प को और मजबूत करेगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

