home page

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

 | 
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार


धुबड़ी (असम), 31 मई (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 89वीं बटालियन ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुक्तार हुसैन के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के दिनाजपुर गांव का निवासी बताया गया है। बीएसएफ के जवानों ने उसे गोलकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीओपी बिस्खावा के समीप नियमित निगरानी अभियान के दौरान पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की औपचारिक रिपोर्ट गोलकगंज पुलिस चौकी द्वारा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश