बिलासीपारा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
धुबड़ी (असम), 02 नवम्बर (हि.स.)। धुबड़ी जिले के बिलासीपारा अंतर्गत काठालदी प्रथम खंड गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान काठालदी प्रथम खंड गांव निवासी किताब अली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किताब अली अपने घर से बिलासीपारा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की सार्वजनिक सड़क पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किताब अली को बिलासीपारा आदर्श चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर एएस-26सी-9054 बताया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

