home page

बिलासीपारा: भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

 | 

धुबड़ी (असम), 04 अगस्त (हि.स.)।बिलासीपारा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बिलासीपारा शहर के कृष्णानगर इलाके में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने तुहगुड़ी से लदे एएस-01-एमसी-1773 नंबर के मैजिक वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में नशीली एवं प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की।

इस मामले में पुलिस ने दो कथित ड्रग्स तस्करों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शेख फरीस और जियारुल हक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित चर क्षेत्र से प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर बिलासीपारा शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन सहित कफ सिरप को जब्त कर लिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित लंबे समय से नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं। बरामद कफ सिरप, मैजिक वाहन और दोनों आरोपितों को थाने लाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की आपूर्ति कहां से की गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा