बाक्सा जिला कारागार में ड्यूटी पर तैनात जवान ने किया आत्महत्या का प्रयास
| Mar 24, 2026, 11:35 IST
बाक्सा (असम), 24 मार्च (हि.स.)। असम के बाक्सा जिला कारागार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान ने बीतीं रात कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया।
सूत्रों के अनुसार, जवान ने कारागार परिसर के भीतर अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।
घायल जवान की पहचान गुंजित बैश्य के रूप में हुई है। उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया और बाद में गुवाहाटी स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान बजाली जिले के बाघमारा का रहने वाला है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

