बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
| Oct 19, 2026, 07:08 IST
कोकराझार (असम), 19 अक्टूबर (हि.स.)। कोकराझार जिले के बिश्मुरी–बराबारी मार्ग पर रविवार की रात बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क पर बाइक और ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालांकि, घायलों की पहचान, उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना से संबंधित अन्य विवरणों की प्रतीक्षा की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

