home page

बरपेटा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने की आशंका, हस्ताक्षर में विसंगति का आरोप

 | 
बरपेटा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने की आशंका, हस्ताक्षर में विसंगति का आरोप


बरपेटा (असम), 24 मार्च (हि.स.)। बरपेटा से कांग्रेस प्रत्याशी महानंद सरकार के नामांकन पत्र के रद्द होने की आशंका जताई जा रही है। ए और बी फॉर्म में हस्ताक्षर की विसंगति को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है।

असम गण परिषद (अगप) ने इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दस्तावेजों में विसंगति का आरोप लगाया गया है।

जिला आयुक्त कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया जारी है। यह जांच दोनों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जा रही है, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

अधिकारियों की ओर से अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश