फकीराग्राम सहकारी समिति की 53वीं वार्षिक साधारण सभा 9 सितंबर को
कोकराझार (असम), 07 सितम्बर (हि.स.)। कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना अंतर्गत फकीराग्राम सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2026-27 की 53वीं वार्षिक साधारण सभा आगामी 09 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सभा का आयोजन सुबह 11 बजे से कोराइटारी वीसीडीसी के सभाकक्ष में किया जाएगा।
सभा में फकीराग्राम सहकारी समिति के सभी सदस्यों, डीलरों एवं हिस्सेदारों की उपस्थिति अपेक्षित है। समिति के अध्यक्ष जमिउल हक, उपसभापति गणेश चंद्र बर्मन, महासचिव मन दे तथा सदस्य राजकुमार ब्रह्म सहित व्यवसाय समिति के अन्य सदस्यों ने सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय पर सभा में उपस्थित रहने की अपील की गयी है।
इस संबंध में फकीराग्राम सहकारी समिति के कार्यालय में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उपरोक्त जानकारी दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

