home page

फकीराग्राम नगरपालिका के तत्वावधान में श्रमदान अभियान आयोजित

 | 
फकीराग्राम नगरपालिका के तत्वावधान में श्रमदान अभियान आयोजित


फकीराग्राम नगरपालिका के तत्वावधान में श्रमदान अभियान आयोजित


कोकराझार (असम), 01 अक्टूबर (हि.स.)। ‘भारत संकल्प अभियान’ के तहत कोकराझार जिलांतर्गत फकीराग्राम नगरपालिका के तत्वावधान में गुरुवार को विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आम लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष सुल्तान आलम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा, वार्ड पार्षदों, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों तथा सफाई कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपने-अपने घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी साफ-सुथरा रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने का आग्रह किया। साथ ही नगरपालिका की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर नगरपालिका की ओर से स्वच्छ एवं सुंदर शहरी क्षेत्र के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को महत्वपूर्ण बताया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा