पीएफआर गांव के लोगों अपनी दी सहमति
इटानगर, 25 मार्च (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के रीगा गांव के पंचायती राज सदस्यों और गांव के कुछ परिवारों ने प्रस्तावित सियांग ऊपरी बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) के लिए प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट (पीएफआर) अध्ययन और संबंधित गतिविधियों को गांव के अधिकार क्षेत्र में करने के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार और एनएचपीसी को औपचारिक रूप से अपनी सहमति दे दी है।
यह सहमति केवल पीएफआर अध्ययन करने के उद्देश्य से दी गई है। समुदाय ने स्पष्ट किया है कि यह स्वीकृति इस चरण में सर्वेक्षण और अध्ययन संबंधी गतिविधियों से आगे नहीं बढ़ती है।
रीगा गांव के पंचायती राज सदस्यों के माध्यम से प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 17 परिवारों ने सहमति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जो परियोजना के प्रारंभिक चरण में सामुदायिक भागीदारी को दर्शाता है।
यह घटनाक्रम पारदर्शिता और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में सामुदायिक भागीदारी बनाए रखते हुए एसयूएमपी परियोजना के लिए प्रारंभिक आकलन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

