home page

पांच अवैध शिकारी गिरफ्तार

 | 
पांच अवैध शिकारी गिरफ्तार


बिश्वनाथ (असम), 10 दिसंबर (हि.स.) । बिश्वनाथ जिले के भोलाकाटा इलाके से पांच अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जिले के भोलाकाटा झील इलाके में चलाऐ गए अभियान के दौरान पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार शिकारी की पहचान शहीदुल इस्लाम, अनवर हुसैन, ताम्रस अली, अबुल हुसैन और फकीर अली के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित साइबेरियन पक्षी के अलावा अन्य पक्षियों का इलाके में शिकार करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सभी को गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी