नगांव-मोरीगांव में कांग्रेस की प्रतिनिधि बैठक 25-26 जुलाई को
| Jul 24, 2026, 19:57 IST
गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की दो महत्वपूर्ण प्रतिनिधि बैठकें 25 और 26 जुलाई को क्रमशः नगांव और मोरीगांव जिला कांग्रेस कार्यालयों में आयोजित होंगी। बैठकों में राज्य के ज्वलंत मुद्दों, बाढ़ राहत कार्यों में कथित सरकारी विफलता तथा शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं पर चर्चा की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज जारी एक बयान में कहा गया है कि बैठकों में हालिया बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पार्टी की रणनीति तथा नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अभियान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

