डिब्रूगढ़ में अवैध रूप से पटाखे रखने वाला गोदाम सील
| Nov 4, 2026, 17:18 IST
डिब्रूगढ़ (असम), 04 नवंबर (हि.स.)। असम के डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक गोदाम को सील कर दिया है।
प्रशासन ने खगेन बनिया नामक व्यवसायी के गोदाम को सील किया है। गोदाम में अवैध रूप से पटाखे जमा करके रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

