चुनाव 26: रंगानदी विधानसभा क्षेत्र में दो चुनावी सभाओं को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया संबोधित
लखीमपुर (असम) 05 अप्रैल (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को दोलहट चाय बागान और हरमती बागान में असम के रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी हजारिका के समर्थन में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में पर असम सरकार के कैबिनेट मंत्री रूपेश गोवाला भी उपस्थित रहे।
जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका को भारी मतों से विजयी बनाएं। जनसभा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही, जिन्होंने भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उन्होंने कहा कि पुनः डबल इंजन सरकार बनने से असम में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर असम सरकार में कैबिनेट मंत्री रूपेश गोवाला, भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

