home page

चुनाव 26: मतदान की तारीख नजदीक आते ही कलियाबर में तेज हुआ चुनाव प्रचार

 | 
चुनाव 26: मतदान की तारीख नजदीक आते ही कलियाबर में तेज हुआ चुनाव प्रचार


नगांव (असम), 01 अप्रैल (हि.स.)। मतदान की तारीख नजदीक आते ही क्षेत्र में चुनाव प्रचार और अधिक आकर्षक एवं तेज होता जा रहा है।

कोलियाबर में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार तथा मंत्री केशव महंत ने आक्रामक तरीके से अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों और सभाओं के माध्यम से वे लगातार मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं।

केशव महंत के समर्थन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं समूहों में बाहर निकल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक गरमाता जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा समर्थक भी पूरी तरह से केशव महंत के समर्थन में चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टी कांग्रेस, जातीय परिषद एवं राइजर दल भी संयुक्त रूप से केशव महंत को कड़ी चुनौती देने में जुटी हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश