home page

गुवाहाटी में धन वसूली के आरोप में वीर लाचित सेना थलगिरी के दो सदस्य गिरफ्तार

 | 
गुवाहाटी में धन वसूली के आरोप में वीर लाचित सेना थलगिरी के दो सदस्य गिरफ्तार


गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी में धन वसूली के आरोप में वीर लाचित सेना थलगिरी के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान असीमज्योति कुमार और गगन कलिता के रूप में हुई है।

आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोनों को दिसपुर पुलिस ने कथित तौर पर धन की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपों के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है। धन की मांग किससे और किन परिस्थितियों में की गई थी, इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच के बाद मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश