home page

गुवाहाटी टर्मिनल विस्तार: सालाना क्षमता 1.30 करोड़, कनेक्टिविटी को बढ़ावा

 | 
गुवाहाटी टर्मिनल विस्तार: सालाना क्षमता 1.30 करोड़, कनेक्टिविटी को बढ़ावा


गुवाहाटी, 22 फरवरी (हि.स.)। लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल का कमर्शियल संचालन शुरू हो गया है, जिससे हवाई अड्डे की सालाना यात्री क्षमता बढ़कर एक करोड़ 30 लाख हो गई है। इससे पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

टर्मिनल का उद्घाटन बीते 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। शुभारंभ के अवसर पर आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी उपस्थित रहे। पहले यात्री को औपचारिक बोर्डिंग पास जारी किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

मुख्यमंत्री ने इसे असम के पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए “गेमचेंजर” बताया। नए टर्मिनल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के साथ गुवाहाटी की क्षेत्रीय हब के रूप में भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश