home page

काजीरंगा दुर्घटनास्थल का परिवहन मंत्री चरण बोड़ो ने किया निरीक्षण, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 | 
काजीरंगा दुर्घटनास्थल का परिवहन मंत्री चरण बोड़ो ने किया निरीक्षण, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई


गोलाघाट (असम), 14 नवंबर (हि.स.)। असम के परिवहन मंत्री चरण बोड़ो ने शुक्रवार को काजीरंगा सड़क दुर्घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश