एपीडीजे मंडल में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि, श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
कोकराझार (असम), 02 अक्टूबर (हि.स.)। अलीपुरद्वार मंडल (एपीडीजे) में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर एडीआरएम एस कामेई सहित मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं हरित परिवेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

