home page

एनएससीएन (निक्की-सुमी) के दो कैडरों में किया आत्मसमर्पमण

 | 
एनएससीएन (निक्की-सुमी) के दो कैडरों में किया आत्मसमर्पमण


इटानगर, 30 जून (हि.स.)। असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश के तिरप पुलिस के संयुक्त सहयोग से दो उग्रवादियों का आत्मसमर्पण कराने के साथ ही शांति की कोशिशों को आगे बढ़ाया।

असम रायफल्स नार्थ ईस्ट ने आज अपने सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए आधिकारिक बयान में बताया है कि असम रायफल्स ने शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बीते 28 जून को अरुणाचल प्रदेश के खेती इलाके में उग्रवादी संगठन एनएससीएन-के (निक्की सुमी) गुट के दो सदस्यों के असम राइफल्स और तिरप पुलिस के सामने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने में मदद की। आत्मसमर्पण के दौरान, इन सदस्यों ने दो पिस्तौल, मैगज़ीन और आठ ज़िंदा कारतूस सौंपे।

आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को सरकारी नीति के अनुसार कानूनी औपचारिकताओं और पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हिरासत में ले लिया गया है। यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों में बढ़ते भरोसे को दिखाता है और गुमराह युवाओं को हिंसा छोड़ने और शांति, तरक्की और राष्ट्र-निर्माण के रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने की असम राइफल्स की लगातार कोशिशों को उजागर करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी