असम विस चुनाव से पहले सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित
गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को शून्य घटना के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय बलों एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समन्वय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अजय तिवारी, सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक वितुल कुमार, असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल तथा असम पुलिस के विशेष महानिदेशक हिरेन नाथ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा और किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

