असम में उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
| Nov 2, 2026, 12:40 IST
गुवाहाटी, 02 नवंबर (हि.स.)। असम में उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है। इस दिशा में सोमवार से वरिष्ठता के आधार पर कैडर चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया वरिष्ठता के आधार पर संचालित की जाएगी। हालांकि, इसके लिए जारी सूची में छठी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के नाम शामिल नहीं हैं।
इसके अलावा, जिन जिलों से संबंधित मामले गुवाहाटी उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं, उन्हें भी इस सूची से बाहर रखा गया है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से लंबित प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

