home page

अलीपुरद्वार मंडल में राजभाषा पखवाड़ा समारोह का शुभारंभ

 | 
अलीपुरद्वार मंडल में राजभाषा पखवाड़ा समारोह का शुभारंभ


अलीपुरद्वार मंडल में राजभाषा पखवाड़ा समारोह का शुभारंभ


कोकराझार (असम), 21 सितम्बर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के अलीपुरद्वार मंडल में 21 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले राजभाषा पखवाड़ा समारोह-2026 का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एस कामेई, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी रत्नेश, राजभाषा अधिकारी चंडी चरण बोडो सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग एवं कार्यान्वयन को लेकर अधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

राजभाषा पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्टेशनों पर हिंदी भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निबंध, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, भाषण तथा हिंदी क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा