home page

जुबीन क्षेत्र में बनेगा खुला मंच, संग्रहालय और पुस्तकालय: गरिमा सैकिया गर्ग

 | 
जुबीन क्षेत्र में बनेगा खुला मंच, संग्रहालय और पुस्तकालय: गरिमा सैकिया गर्ग


गुवाहाटी, 25 अगस्त (हि.स.)। दिवंगत गायक एवं लोकप्रिय कलाकार जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने जुबीन क्षेत्र के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा उठाए गए कदमों के प्रति आभार व्यक्त किया है। जुबीन क्षेत्र का दौरा करने के बाद उन्होंने यह बात कही।

गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप जुबीन क्षेत्र में खुला मंच, संग्रहालय और पुस्तकालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जुबीन क्षेत्र की गार्डवॉल का निर्माण अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि असम के लोगों के प्रिय कलाकार जुबीन गर्ग की पुण्यतिथि तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू होगा। पहले दिन सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे दिन जुबीन गर्ग की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन भाओना का आयोजन किया जाएगा।

गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जुबीन गर्ग के जीवन, कला और योगदान को याद किया जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश