home page

जुबीन हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज से

 | 
जुबीन हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज से


गुवाहाटी, 08 जून, (हि.स.)। बहुचर्चित जुबीन हत्याकांड की सुनवाई आज से विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में शुरू होने जा रही है। मामले की न्यायिक प्रक्रिया के तहत आज पहले ही दिन अदालत चार गवाहों के बयान और साक्ष्यों का मूल्यांकन करेगी।

अदालत ने इस मामले में गवाही के लिए मोरीगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार दास तथा प्राथमिकी दर्ज कराने वाले रातुल बोरा को तलब किया है।

इसके अलावा मोरीगांव सदर थाना के तत्कालीन प्रभारी (ओसी) प्रणव सैकिया और उपनिरीक्षक (एसआई) भास्कर बर्मन को भी अदालत में उपस्थित होकर गवाही देने के लिए बुलाया गया है।

मामले की सुनवाई शुरू होने के साथ ही आज से हत्याकांड से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की न्यायिक जांच का महत्वपूर्ण चरण आरंभ हो जाएगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश