एनटीपीसी बंगाईगांव ने जूबिन गर्ग को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कोकराझार (असम), 20 सितम्बर (हि.स.)। असम के लोकप्रिय संगीत कलाकार जूबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर एनटीपीसी बंगाईगांव में शनिवार देर शाम भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत नाहर के पौधरोपण के साथ जूबिन गर्ग को याद किया गया।
प्रशासनिक भवन के समीप आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व एनटीपीसी बंगाईगांव के परियोजना प्रमुख अर्णब मैत्र ने किया। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख अमित कुमार अस्थाना, विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य उपस्थित रहे। जूबिन गर्ग की स्मृति में नाहर के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान जूबिन गर्ग के गीतों ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

